Friday, 13 September 2019


Source:- News18

Tamil Nadu Man Invites PM Modi to Daughter's Wedding, He Responds With a Letter



A family in Tamil Nadu is elated after Prime Minister Narendra Modi thanked them for inviting him to their daughter’s wedding.
TS Rajasekaran, a former regional medical researcher and supervisor from Vellore, had recently invited the prime minister to his daughter Rajshri’s wedding, which is scheduled to take place on September 11.
Prime Minister Narendra Modi is scheduled to be launching the National Animal Disease Control Programme (NADCP) for eradicating the Foot and Mouth Disease (FMD) and Brucellosis in the livestock, that day from Mathura in Uttar Pradesh.
On Saturday, the family received a letter from the Prime Minister Narendra Modi which stated, "It is my pleasure to learn about the wedding of your daughter Dr Rajsri with Dr Sudarsan. Thank you for inviting me on this momentous occasion."
The letter also wished the couple a future filled with "prosperity and wonderful shared experiences," according to India Today.
The family now plans to frame the letter.

Monday, 9 September 2019

Source :- Gadgets360

Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A50s के लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है।

Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy A50s को भारत में बुधवार यानी 11 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नए फोन के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस को बीते महीने गैलेक्सी ए50 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया था। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को भी लॉन्च किया था। इसे भी बुधवार को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भी लॉन्च कर सकती है।

लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है। टीज़र वीडियो में बताया गया है कि लॉन्च इवेंट 11 सितंबर को आयोजित होगा। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह इस दिन किस फोन को लॉन्च करेगी।

दूसरी तरफ, सैमसंग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Galaxy A50s के लिए कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। संभवतः यह इशारा है कि कंपनी बुधवार को यही फोन भारत में लॉन्च करने वाली है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ Samsung ने बीते महीने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को भी लॉन्च किया था। संभव है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भी लॉन्च करे जो अब तक सुर्खियों का हिस्सा रहा है।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन सैमसंग ने मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी या 128 जीबी। फोन 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट भी करेगा। अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस रियर कैमरे के मामले में बड़ा अपग्रेड है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ। साथ में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में सुपर स्टेडी वीडियो स्टेबलाइज़ेशन फीचर है। इस फीचर की झलक हमें सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ में मिल चुकी है। लेकिन यह सिर्फ फुल-एचडी रिजॉल्यूशन और वाइड-एंगल कैमरे के साथ काम करता है। गैलेक्सी ए50एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.5 x 74.5 x 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1080

Source:- News18 Tamil Nadu Man Invites PM Modi to Daughter's Wedding, He Responds With a Letter A family in Tamil Nadu is ...